सगमा: सगमा, राजस्थान में काम के दौरान गिरने से प्रवासी मजदूर की मौत, गांव में मातम
Sagma, Garhwa | Apr 2, 2026 सगमा धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत खुटिया पंचायत के परासपानी खुर्द गांव निवासी प्रवासी मजदूर नंदू कोरवा की राजस्थान के जयपुर में काम के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, नंदू कोरवा करीब 15 दिन पहले ठेकेदार के माध्यम से मजदूरी करने जयपुर गया था। कार्य के दौरान वह एक तीन मंजिला इमारत से गिर गया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गय