काराकाट विधानसभा चुनाव 2025 के लिए इंडिया गठबंधन की ओर से काराकाट विधानसभा क्षेत्र से समर्पित उम्मीदवार कॉ. अरुण कुमार सिंह ने गुरुवार को 1 बजे अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। वे हजारों कार्यकर्ताओं के साथ बिक्रमगंज अनुमंडल कार्यालय पहुंचे, जहां उत्साहित समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया।