कटनी नगर: मिशन चौक अंडर ब्रिज पर सीवर लाइन कार्य का एसपी ने किया निरीक्षण, यातायात व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश
मिशन चौक अंडर ब्रिज के दूसरी ओर बरगवां रोड पर चल रहे सीवर लाइन के कार्य का निरीक्षण करने आज सोमवार दोपहर 3:00 बजे पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा पहुंचे थे इस दौरान उन्होंने इस सड़क पर यातायात व्यवस्था ना बिगड़े और दिन और रात्रि के समय यातायात सुगम रहे। कार्य में लगे नगर निगम के कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं उनके साथ एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया भी मौजूद रहे।