डुमरांव: छतनवार पंचायत में बन रहा अत्याधुनिक डिजिटल पुस्तकालय, बच्चों को मिलेगी मुफ्त स्मार्ट शिक्षा सुविधा, जल्द होगा उद्घाटन
Dumraon, Buxar | Jun 4, 2026 छतनवार पंचायत में शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत षष्टम वित्त आयोग योजना से अत्याधुनिक डिजिटल पुस्तकालय का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। इस पुस्तकालय के तैयार होने के बाद पंचायत के बच्चों को मुफ्त में आधुनिक शिक्षा संसाधनों का लाभ मिलेगा। यह वीडियो गुरुवार की सुबह 11 बजे का है।