गिरिडीह: माले नेता जेपी चौक पहुंचे, लोकनायक जयप्रकाश नारायण की मूर्ति के पास गंदगी पर प्रशासन को दिया अल्टीमेटम
भाकपा माले नेता राजेश सिन्हा ने बुधवार को 12 बजे जेपी चौक पहुंचकर लोकनायक जयप्रकाश नारायण की मूर्ति के आसपास पसरी गंदगी को लेकर प्रशासन को अल्टीमेटम दिया।साथ ही धरना प्रदर्शन की चैतावनी दी। मौके पर इन्होंने कहा कि पिछले 6 महीने से फैली गंदगी और जीर्ण-शीर्ण हालत को एक सप्ताह में ठीक किया जाए।।