कोंच: कोंच में जदयू का नया प्रखण्ड कार्यालय उद्घाटित,
बूथ से प्रखण्ड तक संगठन मजबूत करने का संकल्प
Konch, Gaya | Jul 12, 2026 गोह-गया मुख्य पथ पर बहादुरपुर गांव में रविवार को जदयू के प्रखण्ड कार्यालय का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यालय का उद्घाटन जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष हरेंद्र दांगी ने की। इस दौरान प्रखण्ड अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष को अंगवस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया।