जोधपुर: महात्मा गांधी अस्पताल में चेकअप के लिए आई महिला के बाग से जेवर व नगदी चोरी, मुकदमा हुआ दर्ज
महात्मा गांधी अस्पताल में चेकअप कराने आज सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे आई एक महिला के बैग से शातीर ने जेवर और नगदी चुरा ली। महिला के घर पहुंचने पर उसे जब पता लगा तो आज सोमवार शाम करीब 5:00 बजे उसने सरदारपुरा थाने में इस बाबत रिपोर्ट दर्ज कराई। सरदारपुरा थाना पुलिस अब जांच में लगी है।