चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर में जमीन विवाद में शनिवार सुबह गोली चल गई। जमकर लाठी डंडे चले और पत्थरबाजी हुई, जिससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार जख्मी हो गए। मृतक के शव का एमएमसीएच में पोस्टमार्टम किया गया। घटना के बाद पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। गोली चलाने वाले आरोपी फरार हैं।