आंवला: आंवला भारत पेट्रोलियम डिपो पर टैंकर चालकों का प्रदर्शन, अधिकारियों पर शोषण का आरोप, वेल्डिंग और कागजात की मांगों पर अड़े
Aonla, Bareilly | May 29, 2026 आंवला स्थित भारत पेट्रोलियम डिपो के गेट पर टैंकर चालकों ने शुक्रवार को दोपहर एक बजे प्रदर्शन किया। चालकों ने डिपो अधिकारियों पर शोषण का आरोप लगाते हुए सुबह से हड़ताल शुरू कर दी। उन्होंने सुरक्षा अधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।