पुष्पराजगढ़: अमरकंटक में निर्जला एकादशी (भीमसैनी ग्यारस) पर हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र नर्मदा में लगाई आस्था की डुबकी
निर्जला एकादशी (भीमसैनी ग्यारस) एवं स्वाती नक्षत्र के पावन संयोग पर गुरुवार को 11 बजे हजारों श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा के पवित्र जल में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। श्रद्धालुओं ने स्नान, ध्यान, पूजन-अर्चन एवं दर्शन कर सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं का नर्मदा तटों पर पहुंचना प्रारंभ हो गया था