शामली: झिंझाना थाने की पुलिस ने हरियाणा निवासी तस्कर को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Jun 28, 2026 रविवार की शाम 4 बजे शामली के झिंझाना थाने की पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस पार्टी ने हरियाणा राज्य के हरियामाडी निवासी संजय नाम के नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में केस दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।