गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया सेंट्रल जेल में सजायाफ्ता कैदी की इलाज के दौरान मौत, हत्या के मामले में काट रहा था आजीवन कारावास
गया जिले के केंद्रीय कारा में गुरुवार को शाम 5 बजे एक सजायाफ्ता बंदी की अचानक मौत हो जाने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 70 वर्षीय व्यास राम उर्फ व्यास कहार के रूप में हुई है, जो टिकारी थाना क्षेत्र के नोनी गांव का निवासी था। वह वर्ष 2001 से हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था और पिछले कई वर्षों से जेल में ही बंद था।