परिहार: परिहार चौक और जगदर बाजार के 150 अतिक्रमणकारियों को नोटिस, 17 दिन में हटाना होगा कब्जा
परिहार अंचल प्रशासन ने परिहार चौक एवं जगदर बाजार में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वाले करीब 150 लोगों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में 17 दिनों के भीतर अतिक्रमण हटाने या संबंधित दस्तावेजों के साथ अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है। राजस्व कर्मचारी और अंचल अमीन की संयुक्त जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। अंचलाधिकारी ज्योति कुमारी ने चेतावनी दी