गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया जिले के 8 स्कूलों के हेडमास्टरों का जिला शिक्षा विभाग ने वेतन किया बंद,20 लाख का हिसाब नहीं देने पर हुई कार्रवाई
गया जिले के विभिन्न प्रखंडों के 8 प्रारंभिक स्कूलों द्वारा 3 साल पहले खरीदे गए बेंच और डेस्क का मिल वाउचर जिला कार्यालय में जमा नहीं करने का मामला सामने आया है।लापरवाही और वित्तीय अनियमितता को देखते हुए संबंधित स्कूलों के हेडमास्टरों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है।