शिवपुरी नगर: 'पटाखा' छोड़ना पड़ा भारी: शिवपुरी में बुलेट के 'साइलेंसर' जब्त, चालान का भी लगा 'झाटका'
शिवपुरी शहर की सड़कों पर कानफोड़ू आवाज और बुलेट से पटाखे छोड़कर रौब झाड़ने वाले मनचलों पर आज मंगलवार की शाम 7 बजे शिवपुरी यातायात पुलिस का डंडा चल गया। पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए ऐसी 8 बुलेट मोटरसाइकिलों को दबोचा, जो सड़कों पर सरेआम 'पटाखे' फोड़ रही थीं। इन सभी के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर ₹8000 का जुर्माना वसूला गया है।