चाचौड़ा: चाचौड़ा ब्लॉक के पीपलखेड़ी में कलेक्टर ने थाईपिंक अमरूद की बगिया और अन्य उन्नत आधुनिक खेती का निरीक्षण किया
गुना कलेक्टर केके कन्याल ने 3 जून शाम को चाचौड़ा विकासखंड में कृषि और उद्यानकी नवाचारों का निरीक्षण किया। ग्राम पीपलखेड़ी में कृष्ण स्व सहायता समूह की एक बगिया मां के नाम के तहत विकसित 100 थाईपिंक अमरुद पौधों की बगिया का निरीक्षण किया ओर सराहना की। इसके अलावा अन्य प्रगतिशील आधुनिक खेती करने वाले किसानों के नवाचारों को देख कहा खेती मुनाफे का सौदा बन रही है।