चंदवारा के पोषक ग्राम गढी को नशा मुक्त कराने गांव वालों ने जंग छेड़ दी है। इसके खिलाफ यहां गुरुवार को पांच बजे गांव में नशा नाश की जड़ है का संदेश देते हुए गांव की महिलाएं पुरुष एवं युवाओ द्वारा रैली निकालकर नशा मुक्ति का संदेश दिया गया है। योजना बनाई गई है कि यदि गांव में कोई व्यक्ति शराब बेचता पाया जाता है तो उस पर पैसा ऐक्ट के तहत कार्रवाई होगी।