जौनपुर: एक लाख के इनामी भोले राजभर को हाईकोर्ट से मिली राहत, गिरफ्तारी पर 60 दिन की रोक
आजाद बिंद दूल्हा हत्याकांड में नामजद एक लाख रुपये के इनामी आरोपी भोले राजभर को इलाहाबाद हाईकोर्ट से शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे बड़ी राहत वाली खबर आयी। हाईकोर्ट ने हत्या के मुकदमे में उसकी गिरफ्तारी पर 60 दिनों के लिए रोक लगा दी है। हालांकि, अदालत ने उसके खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने से इनकार करते हुए निर्धारित अवधि के भीतर निचली अदालत में आत्मसमर्पण कर ज