बांसवाड़ा: बीएफेल मिल के कर्मचारी पर तीन बार चाकू से जानलेवा हमला, मोबाइल और पर्स लूटकर बदमाश फरार
परिजनों ने बताया कि शांतिलाल पुत्र शंकर निवासी खांदू कॉलोनी बीएफेल मिल में कार्यरत हैं। रोज की तरह वे अपनी शिफ्ट के लिए मिल जा रहे थे,तभी रास्ते में बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। लुटेरों ने डरा-धमकाकर उनका मोबाइल और नकदी से भरा पर्स छीन लिया।जब शांतिलाल ने इसका विरोध किया,तो बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। उपचार करने के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया है।