इस्लामनगर अलीगंज: नोनी गांव में अगलगी से किसानों की फसल राख, लाखों का नुकसान, पीड़ित किसानों ने मुआवजे की की मांग
चंद्रदीप थाना क्षेत्र के नोनी गांव स्थित खलिहान में आग लगने से दो किसानों की दलहनी फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित किसान संजय सिंह व कौशल सिंह ने शनिवार को 7 बजे बताया कि मसूर, खेसारी, चना व तीसी की फसल खलिहान में रखी थी, जो आग की चपेट में आ गई। ग्रामीणों की मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। घटना में करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ।