हुज़ूर: बैरागढ़ चीचली में LPG सिलेंडर की कालाबाजारी के खिलाफ खाद्य विभाग की कार्रवाई, 50 अवैध सिलेंडर जब्त
Huzur, Bhopal | Mar 31, 2026 भोपाल में एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी के खिलाफ खाद्य विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। बैरागढ़ चीचली इलाके में एक घर पर टीम ने दबिश दी, जहां अवैध रूप से सिलेंडरों का भंडारण किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान करीब 50 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए।