इटकी: नगड़ी में मंईयां सम्मान योजना का निबंधन शुरू
Itki, Ranchi | Aug 5, 2024 नगड़ी प्रखंड की चेटे पंचायत भवन में सोमवार को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना निबंधन शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित स्थानीय विधायक राजेश कच्छप, बीडीओ दीपाली भगत, प्रमुख मदुवा कच्छप,मुखिया रेणु बाला मिंज ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया।