नागौर: मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (एमसीएच) विंग में बच्चेदानी के ऑपरेशन करवाने आई महिला की मौत के मामले में मांगी गई रिपोर्ट
Nagaur, Nagaur | Oct 28, 2024 शहर में संचालित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (एमसीएच) विंग में बच्चेदानी के ऑपरेशन करवाने आई महिला की मौत के मामले में जेडी ने सोमवार शाम को सात बजे जांच के आदेश दे दिए हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं जोन अजमेर के संयुक्त निदेशक डॉ. संपत सिंह जोधा ने नागौर जेएलएन पीएमओ से महिला की मौत के मामले में रिपोर्ट मांगी है।