बरेली: महिला आयोग की सदस्य ने कैंट इलाके में किया औचक निरीक्षण, वृद्धाश्रम और बालिका विद्यालय में मिली बड़ी लापरवाही
बरेली में आज उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या पुष्पा पांडे ने लाल फाटक स्थित वृद्धा आश्रम और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, क्यारा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जो तस्वीर सामने आई, उसने व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। वृद्धा आश्रम में कई बुजुर्गों को पेंशन न मिलने, कमरों की कमी और डॉक्टर की सुविधा न होने जैसी गंभीर खामियां मिलीं।