बेरमो: मजदूरों के अस्तित्व पर खतरा, सीएमयू की बैठक में निजीकरण व सुविधाओं में कटौती पर फूटा गुस्सा
Bermo, Bokaro | May 5, 2026 बेरमो अंतर्गत फुसरो बाजार स्थित सहायक महामंत्री कार्यालय में मंगलवार को समय लगभग साढ़े 12 बजे कोल फील्ड मजदूर यूनियन (CMU) की बीएंडके, ढोरी और कथारा क्षेत्र की संयुक्त बैठक संपन्न हुई। बैठक में कोल इंडिया की वर्तमान नीतियों और मजदूरों की घटती संख्या पर गहरी चिंता व्यक्त की गई।