प्रयागराज: सिविल लाइंस में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने मुख्तार अंसारी की मौत पर विपक्षी पार्टियों के उनके घर जाने पर साधा निशाना
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने माफिया मुख्तार अंसारी की मौत पर विपक्षी पार्टियों के उनके घर जाने पर सियासी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सभी लोग न्यायालय का सम्मान करते हैं और न्यायालय ने ही मुख्तार को सजा सुनाई थी। संजय ने आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टियों के नेता अपनी राजनीति चमकाने के लिए शोक मना रहे हैं।