प्रयागराज: तेलियरगंज में सेना के जवान की बाइक चोरी कर भाग रहे चोर को पुलिस ने दौड़ाया, बाइक छोड़कर भाग निकला चोर
तेलियरगंज में सेना के जवान की मोटरसाइकिल चोरी कर भाग रहे चोर को पुलिस ने दौड़ाया तो चोर बाइक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा सेना के जवान को बाइक सकुशल सुपुर्द कर दी गई है तथा अज्ञात चोर की तलाश की जा रही है। इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा रही।