प्रयागराज: झूसी मे दो पक्षों में हुआ जमीनी विवाद जिसमें घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान हुई मौत
झुंसी थाना क्षेत्र के हवेलिया झुंसी में शनिवार को भूमि विवाद में दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। जमीन कब्जाने पहुंचे पक्ष ने विरोध पर पथराव कर दिया,जिसमें एक अहमद अली नामक बुजुर्ग समेत कई लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। रात में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई।