चितरंगी: राज्य मंत्री राधा सिंह ने सामुदायिक भवन चितरंगी में भारत सरकार की एडिप योजना अंतर्गत दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण किया।
राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह जी के द्वारा आज सामुदायिक भवन चितरंगी में भारत सरकार की एडिप योजना अंतर्गत दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण किया गया हैं जिसमें आईएमसी बैटरी वाली साइकिल एवं,ट्राई साइकिल जो हाथ से संचालित होती है, व्हील चेयर, कान की मशीन और बैसाखी के साथ छड़ी भी वितरण की गई यह सभी सहायक उपकरण निःशुल्क वितरण किये गये।