खानपुर: खानपुर कस्बे में स्थित कृषि उपज मंडी में 4800 किवंटल गेहूं की हुई बंपर आवक, भाव रहा ₹2468 प्रति किवंटल
खानपुर कस्बे में स्थित कृषि उपज मंडी में आज मंगलवार को शाम 5 बजे तक 4800 किवंटल गेंहू की बंपर आवक हुई। वहीं गेहूं का भाव 2468 रुपए प्रति किवंटल रहा । स्थानीय कृषि उपज मंडी में सोयाबीन 5000-5624,सरसो 6550-7001,चना 5150-5375, अलसी 7400, धनिया 8401 एवं मक्का 1300-1335 रुपये प्रति किवंटल तक बिकी। गेहूं की भारी मात्रा में आवक होने से परिसर बोरियों से भरा नजर आया।