बांका: पुनसिया चौक पर 2 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा,
परिजनों के विरोध के बीच प्रेमी युगल ने मंदिर में रचाई शादी
Banka, Banka | Jun 9, 2026 बांका जिले के पुनसिया चौक पर मंगलवार की सुबह 10 बजे उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक प्रेमी युगल को लेकर परिजनों और ग्रामीणों के बीच करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए और माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया।बताया जा रहा है कि युवक और युवती एक-दूसरे से प्रेम करते थे और साथ रहने की जिद पर अड़े थे।