ईसागढ़: डेंगा गांव में दबंगों द्वारा विवाहिता से मारपीट, ईसागढ़ पुलिस ने मामला दर्ज किया
डेंगा गांव में दबंगों द्वारा विवाहिता के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार डेंगा निवासी श्रद्धा यादव उम्र 25 वर्ष ने सोमवार को रात लगभग 9:30 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि सोमवार को दोपहर लगभग दो बजे उसके साथ रामनिवास, झल्लू यादव और महादेवी ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की है ।