डिंडौरी: वार्ड क्रमांक 11: गड्ढे में गिरा बैल, युवा शक्ति टीम ने किया रेस्क्यू, सुरक्षित बाहर निकाला
जिला मुख्यालय डिंडौरी के वार्ड क्रमांक 11 में एक गड्ढे में आचनक बैल गिर गया पार्षद शत्रुघ्न पाराशर की सूचना पर युवा शक्ति टीम के सदस्य और गौसेवकों ने रविवार शाम 6:30 मौके पर पहुंचकर बैल का रेस्क्यू करते हुए सुरक्षित गड्ढे से बाहर निकाला। दरअसल युवा शक्ति टीम के सदस्य और गौसेवकों ने बैल को ट्रैक्टर के माध्यम से गढ्ढे खींचकर सुरक्षित बाहर निकाला।