सूरजपुर: सूरजपुर में उचित मूल्य दुकानों पर 'चावल उत्सव' का आयोजन, पारदर्शिता और जनभागीदारी से घर-घर पहुंच रहा राशन
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप सूरजपुर जिला प्रशासन द्वारा जिले की सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों में ‘चावल उत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करना, वितरण व्यवस्था को अधिक जवाबदेह बनाना तथा हितग्राहियों के बीच शासन की योजनाओं के प्रति विश्वास को सुदृढ़ करना है।