शिवहर: शिवहर में महिलाओं को 3 करोड़ की आर्थिक मदद, 97% शिकायतों का मौके पर समाधान
कुशहर पंचायत भवन में आयोजित 'सहयोग शिविर' में 876 महिलाओं को 3 करोड़ 66 लाख रुपए के बैंक लिंकेज चेक वितरित किए गए। 79 में से 77 शिकायतों का मौके पर समाधान हुआ। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास चाबियां और जन्म प्रमाण पत्र भी बांटे गए।