गड़हनी: करनौल में जमीन मुआवजा को लेकर लगाया गया शिविर
गड़हनी प्रखंड के करनौल गांव में आरा सासाराम राष्ट्रीय राजमार्ग 119A में अधिग्रहीत जमीन के किसानों को मुआवजा वितरण को लेकर शिविर लगाया गया था। शिविर में कई भू अर्जन व राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी उपस्थित थे। किसानों का कहना था कि करनौल मौजा के किसी किसान को अभी तक जमीन मुआवजा का पैसा नहीं मिला है। जबतक पैसा नहीं मिलेगा जमीन में निर्माण कार्य नहीं होने देंगे