जनहित एवं क्षेत्रीय विकास को समर्पित कार्यों की श्रृंखला में रविवार को बोकारो जिला अंतर्गत जिला अनाबद्ध निधि से स्वीकृत चास प्रखंड के पंचायत बांसगोडा पश्चिमी, ग्राम सिवनडीह (ए-ब्लॉक) में नाला के ऊपर आर.सी.सी. पुलिया एवं रिटेनिंग वॉल निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने किया।