भीलवाड़ा। सनातन संस्कृति के उत्थान और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार के उद्देश्य से हरि शेवा उदासीन आश्रम, सनातन मंदिर, भीलवाड़ा में आगामी 19 से 26 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले सनातन मंगल महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत भूमि व ध्वज पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 24 जनवरी 2026 शनिवार को प्रातः 11:30 बजे शुरू होगा, सुरेश गोयल ने दी जानकारी।