सिवनी मालवा: राष्ट्रीय युवा दिवस सूर्य नमस्कार के साथ मनाया गया, क्षेत्रीय विधायक भी रहे मौजूद
सिवनी मालवा में स्वामी विवेकानंद जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर रविवार को विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान सुबह 10 बजे से स्कूलों और महाविद्यालयों में सामूहिक सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम हुआ। जिसमें क्षेत्रीय विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने भी भाग लिया। इस दौरान कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित चित्र