रॉबर्ट्सगंज: रामपुर बरकोनिया पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत ₹1 लाख की मोटरसाइकिल को किया कुर्क
सोनभद्र में एसपी अशोक कुमार मीणा द्वारा जिले में अपराध की रोकथाम में गैंगस्टर एक्ट से संबंधित आरोपियों के विरुद्ध 14(1) की कार्यवाही करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में रामपुर बरकोनिया पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट से संबंधित आरोपी राजकरन चौहान पुत्र स्वर्गीय चंद्रिका चौहान निवासी विक्रमपुर की एक मोटरसाइकिल को डीएम के निर्देश पर कुर्क किया है