बालोद: बघमरा शिविर में 5658 आवेदन पहुंचे, 5611 का मौके पर निराकरण; हितग्राहियों को मिले राशन कार्ड और आवास प्रमाण पत्र
Balod, Balod | Jun 8, 2026 सुशासन तिहार के तहत सोमवार को ग्राम बघमरा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 5658 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 5611 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया। शिविर में 20 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने हिस्सा लिया और बड़ी संख्या में हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला।