मनीगाछी: दरभंगा के युवक की मधुबनी में दिनदहाड़े बाइक चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर; थाना से कार्रवाई नहीं होने का आरोप
मधुबनी जिले के सकरी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना सामने आई है। खास बात यह है कि वारदात थाना से महज कुछ ही दूरी पर स्थित डॉ. निसार हैदर की क्लिनिक के बाहर हुई और पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित की पहचान दरभंगा जिले के नेहरा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी उजअमिल आलम के रूप में हुई है। बताया गया कि वह अपनी बहन को इलाज गए थे