श्रावस्ती :
भोजन में कीड़ा मिलने के आरोप पर पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों ने मंगलवार देर रात विद्यालय से बाहर निकलकर सड़क पर प्रदर्शन किया। छात्रों ने भोजन व्यवस्था समेत अन्य अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग की।
सूचना पर एसडीएम और डीएसपी पहुंचे, लेकिन छात्र डीएम के आने की मांग पर अड़े रहे। बाद में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने विद्यालय पहुंचकर छात्रों की शिकायतें सुनीं और निष्पक्ष जांच के लिए टीम गठित करने के निर्देश दिए। दोषियों पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हो गया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
#breakingnews #breaking #newsupdate #livenews #latestupdate