मंदसौर: दो पंखे-बल्ब का ₹40 हजार बिजली बिल, लकवाग्रस्त पीड़िता ने कलेक्टर से गुहार लगाई
मदारपुरा निवासी पैरालिसिस पीड़िता खाजन बी ने बिजली कंपनी पर गलत बिल भेजने का आरोप लगाया। घर में सीमित उपयोग के बावजूद 45 से 50 हजार रुपए का बिल आने से परेशान परिवार ने कलेक्टर से शिकायत की, पीड़िता ने गलत मीटर रीडिंग बताकर बिल निरस्त करने और बिजली चालू कराने की मांग की,