महोबा: कबरई की धरौन सहकारी समिति में खुले आसमान के नीचे रखा 6,747 कुंतल सरकारी गेहूं बारिश में हुआ खराब
Mahoba, Mahoba | Jul 9, 2026 धरौन गांव स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति में खुले आसमान के नीचे रखा 6,747 कुंतल सरकारी गेहूं लगातार बारिश से भीगकर खराब हो गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि समय पर अनाज का उठान नहीं होने और गोदामों में जगह न होने के कारण यह स्थिति बनी। उनका कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार ने ध्यान नहीं दिया।