नरपतगंज: गोरराहा गोलीकांड मामले में नरपतगंज थाना में दोनों पक्षों से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के गोरराहा चौक पर हुई गोलीबारी की घटना में 15 वर्षीय किशोर के घायल होने मामले में दोनों पक्षों के द्वारा नरपतगंज थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराया। जबकि दोनों पक्षों के द्वारा एक दूसरे पर गोली चलाने का आरोप लगाया है हालांकि पुलिस मामले में सभी बिंदुओ पर जांच कर रहे हैं।