शाहबाद: शाहाबाद में बेटियों ने निकाली पहली डाक कांवड़ यात्रा
Shahbad, Baran | Aug 27, 2026 शाहाबाद तहसील में पहली बार लड़कियों ने डाक कांवड़ यात्रा निकाली। यात्रा पिंडेश्वर महादेव मंदिर शाहाबाद से शुरू होकर समरानिया स्थित टिलेश्वर महादेव मंदिर तक पहुंची। कांवड़ियों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए यात्रा पूरी की। यात्रा के दौरान हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे।