चूरू: मैरिट व बोनस अंकों के आधार पर नियमित भर्ती की मांग, सैनिक बस्ती में नर्सिंग ऑफिसर ने पूर्व मंत्री को सौंपा ज्ञापन
Churu, Churu | Feb 15, 2026 चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के निविदा व संविदा पर कार्यरत नर्सिंग ऑफिसरों ने राज्य सरकार से नियमित नर्सिंग भर्ती मैरिट व बोनस अंकों के आधार पर करने की मांग उठाई है। अपनी मांग को लेकर रविवार को नर्सिंग ऑफिसर व कार्मिकों ने पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़ के चूरू आगमन पर सैनिक बस्ती पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।