चूरू: महा शिवरात्रि पर्व पर शिव कॉलोनी शिवालय में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने किया रुद्राभिषेक
Churu, Churu | Feb 15, 2026 चूरू शहर में रविवार को महा शिवरात्रि पर्व पर शहर के शिव मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। शहर के शिव कॉलोनी स्थित स्वयं ज्योतिर्लिंग शिवालय में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। भक्तों ने विधि-विधान से भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक किया तथा देश-प्रदेश की खुशहाली की मंगलकामना की।