काराकाट प्रखंड में बिजली विभाग ने बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 लोग आज प्राथमिकी दर्ज कराई है। कनीय विद्युत अभियंता संजीत के नेतृत्व में गठित एक दल ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीन लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। यह छापेमारी आज काराकाट, बाद टोला और अन्य क्षेत्रों में की गई।